

रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल समाज रतलाम द्वारा दिनांक 22 सितंबर सोमवार को महाराजा अग्रसेनजी की जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अग्रसेन जयंती महोत्सव समाज प्रमुख श्री शांतिलालजी चौधरी के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है। आज दिनांक 14sep रविवार को समाज द्वारा *अग्रसेन आनंद मेले* के साथ जयंती महोत्सव की शुरुआत की गई।अग्रसेन सोशल ग्रुप अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि मेला संयोजक योगेश अग्रवाल सह संयोजक दिनेश अग्रवाल और मनोज मित्तल के संयोजन में विभिन्न रोचक एवं मनोरंजन खेलकूद गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लिए आयोजित की गई।
प्रारंभ में समाज के वरिष्ठ श्री केदारजी अग्रवाल(CA), ओम जी गर्ग, महेशजी गोयल, अग्रसेन सोशल ग्रुप अध्यक्ष महेश अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की गई।अतिथियों का स्वागत ग्रुप उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश गर्ग, राजेश गोयल, आशीष कोकड़ा, विवेक अग्रवाल, डॉक्टर तरुण गर्ग, आशीष अग्रवाल,गोविंद गुप्ता,चेतन अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, सुमित अग्रवाल द्वारा किया गया।
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए मेमोरी गेम( 3 से 10 वर्ष, फूंक मारो ग्लास भगाओ (11 से 16 वर्ष), महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पिरामिड रेस तथा सभी आयु वर्ग के लिए मोती और कप की जुगलबंदी, आंधी मटकी, पिरामिड ग्लास, ऑल इन वन गेम्स रखे गए।साथ ही विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त समाजजनों द्वारा लिया गया।
समाज प्रमुख शांतिलाल चौधरी ने बताया कि दिनांक 17 सितंबर बुधवार को श्री खाटू श्याम भजन संध्या संध्या 7:30 बजे से श्री पंचांन अग्रवाल मांगलिक भवन, धनजी भाई का नोहरा मै रखी गई है।संयोजक श्री पंचांन अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप ने बताया कि बाबा का भव्य अलौकिक दरबार सजाकर पावन ज्योत जलाई जाएगी तथा बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा।