राष्ट्रीय कार्यशाला में सम्मानित रतलाम जिले की संस्था व योद्धा- गोविंद काकानी

रतलाम। तीसरी राष्ट्रीय थैलेसीमिया सिकल सेल कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के डॉक्टर्स, थैलेसीमिया सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश संस्था के सभी पदाधिकारी, देश भर से आए रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थाओं के योद्धा, बड़ी संख्या में आए मरीज और उनके परिजन के साथ नीमच के सभी समाजसेवी जिनके सहयोग से हमारे कुशल संरक्षक सत्येंद्र सिंह राठौड़, अध्यक्ष विकास शुक्ला, मार्गदर्शक गोविंद काकानी, थैलेसीमिया आइकॉन मध्य प्रदेश वर्षा पवार के नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यशाला मे जिले अनेक मरीज, परिजन एवं विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया।
उक्त जानकारी देते हुए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि उक्त दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर थैलेसीमिया सिकल सेल मुक्त भारत बनाने के लिए क्या-क्या कार्य किया जाना जिसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी प्रयास कर रही है।
कार्यशाला में प्रथम दिन देश के क्या नाम विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अपने अपने विशेषज्ञ विषयों पर अपने मार्गदर्शन विशाल स्क्रीन पर किया। दूसरे दिन इन्हीं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बच्चों का मेडिकल जांच करके आवश्यक निर्देश पीड़ित बच्चों एवं परिजन को दिए| थैलेसीमिया आईकॉन वर्षा पवार ने मंच के माध्यम से पीड़ित बच्चों को कैसे स्वस्थ रहकर लंबी उम्र की जीवन शैली में जीना है बच्चों को योग, खान-पान, दवाइयां के बारे में कैसे लेना है आदि जानकारी देकर अपने उत्तम स्वास्थ्य के रहस्य को बताकर पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया| जन जागृति रैली का नेतृत्व मार्गदर्शक गोविंद काकानी एवं पदाधिकारी के नेतृत्व में नीमच की सड़कों पर विशाल रैली थैलेसीमिया सिकल सेल मुक्त भारत के एवं रक्तदान महादान प्रेरणा के लिए निकाली गई।
कार्यक्रम के समापन पर पूरे देश के विभिन्न प्रांतो महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, बंगाल आदि अनेक राज्यों से आए संस्था प्रतिनिधियों के साथ रतलाम जिले की सेवाभावी संस्थाओं को थैलेसीमिया सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।