मासश्रमण तपस्वी आनंदीलाल पिरोदिया का किया बहुमान

रतलाम। श्री साधुमार्गी जैन श्री संघ द्वारा आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के अज्ञानवर्ती शासन दीपक रोहित मुनि जी महाराज साहब आदि थाना के सानिध्य में 31 उपवास की तपस्या पूर्ण कर चुके मासश्रमण तपस्वी आनंदीलाल पिरोदिया का अभिनंदन किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ मंत्री अशोक पिरोदिया के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष चंदनमल पिरोदिया, बाबूलाल सेठिया, सुदर्शन पिरोदिया, सुशील गोरेचा, विनोद मेहता, राजेश सियार, रवि कटारिया, प्रकाश नंदेचा, अतुल बाफना, सुमित कटारिया। दशरथ बाफना, कमल पिरोदिया आदि ने बहुमान किया। इस अवसर पर राम गुरु की जय जयकार के साथ तपस्वी की अनुमोदना संघ महिला मंडल बहुमंडल समता युवा संघ बालक मंडल बालिका मंडल आदि के सदस्यों को पदाधिकारी ने की।

Play sound