शेखर नाहर राष्ट्रीय अवंतिका सेवा सम्मान से सम्मानित

जावरा (अभय सुराणा) । रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनें एवं रक्तदान पर रक्तपुष लघु मूवि के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन होनें पर उज्जैन में अवंतिका सेवा संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बङावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था के संरक्षक शेखर नाहर एवं शिविर संचालक श्री सुदीप भारती का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री प्रवीण व्यास सहित पुरी संस्था द्वारा संयुक्त रुप से बधाईयाँ दी गई।
इस अवसर पर शेखर नाहर ने कहा कि इस क्षेत्र में में निरंतर कार्य करता रहूंगा तथा सेवा गतिविधियों में जो भी योगदान मुझसे बनेगा अवश्य करूंगा।

Play sound