देशभर में एक साथ ऑनलाइन धार्मिक कार्यक्रमों का अनूठा आयोजन
रतलाम, 5 अक्टूबर। जैनाचार्य श्री पूज्य जिनचंदसूरिजी म.सा. के 71वें जन्मोत्सव के अवसर पर देश-विदेश की सभी दादावाड़ियों में धर्म, भक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त रहा। इसी क्रम में रतलाम स्थित श्री रखब देव जैन बाबा साहेब के मंदिर परिसर की दादावाड़ी में कोलकाता से आयोजित भव्य ऑनलाइन धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से गुरु भक्तों को गुरुदर्शन एवं वंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ, रतलाम द्वारा गुरु भक्ति, पूजन-अर्चना, पौधरोपण तथा अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 से 9 बजे भजन संध्या एवं मंदिर शुद्धिकरण से हुआ। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु ईकिसा सा का पाठ बड़े श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया। अष्टकारी पूजन एवं आरती का सौभाग्य श्री राजेंद्र कोठारी, अमित कोठारी परिवार को प्राप्त हुआ। प्रभावना का लाभ कांतिलाल पारसमल चोपड़ा परिवार ने लिया।
कोलकाता से आयोजित इस ऑनलाइन जन्मोत्सव कार्यक्रम का यह रतलाम में प्रथम आयोजन रहा, जिसमें जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ के सदस्यों सहित अनेक गुरु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर आरती का लाभ लिया गया, तत्पश्चात दादावाड़ी परिसर में जैनाचार्य श्री पूज्य जिनचंदसूरिजी म.सा. के नाम से गुलाब का पौधरोपण किया गया, जो गुरुभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, मनोहर छाजेड़, शरद कोठारी, विक्रमसिंह कोठारी, वर्धमान सराफ, पारसमल चोपड़ा, शरद चौर्डिया, राजेश कावड़िया, जितेंद्र चोपड़ा, विश्वास जिंदाणी, राकेश मेहता, पूनमचंद धाड़ीवाल, राजेश पारख, कमल लालन, नरेंद्र गोलछा, शांतिलाल बरबोटा, प्रदीप लालन, रितेश गांधी, सुरेंद्र कोठारी, राजेंद्र कोठारी (सारंगी वाले), बंशीलाल मुजावदिया, राधेश्याम पांचाल, जितेंद्र सावन सुखा, दीपक कोठारी, अभिषेक कोठारी, प्रखर कोठारी, प्रतिक कोठारी, श्रीमती अनिता कोठारी, सुशीला तातेड, रीना गांधी, मधु कोठारी, विमलेश कोठारी, वंशिका कोठारी सहित विचक्षण महिला मंडल से शकुंतला पारख एवं अखिल भारतीय परिषद से प्रीति चौरडिया सहित अनेक गुरु भक्त उपस्थित रहे।