शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा की अध्यक्षता में समिति कक्ष में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में समस्त घटकों के संबंध में चर्चा की गई बैठक में बताया गया कि पीएम स्वनिधी योजना में परिवर्तन हुआ है जिसके तहत प्रथम ऋण 15 हजार, द्वितीय ऋण 25 हजार व तृतीय ऋण 50 हजार का दिया जाना है पूर्व में यह राषि 10, 20 व 50 हजार थी। बैठक में समिति द्वारा अनुशंसा की गई की दीनदयाल रसोई योजना के तहत चलाये जा रहे चलित वाहन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जावे व वाहन की मरम्मत करवाई जाये।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मिनाक्षी सेन, समिति सचिव श्रीमती राजश्री गुमास्ते आदि उपस्थित थे।

Play sound