कैदियों ने खुशनुमा पल में रिश्तों की ‘अहमियत’ जानी

रतलाम जेल में बंदियों को दिखाई ‘अहमियत’ फिल्म

रतलाम ।मध्यप्रदेश का सर्किल जेल रतलाम कैदियों के शारीरिक मानसिक बौद्धिक, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता लिए अपने आप में विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। हर प्रकल्पों की श्रृंखला मानसपटल पर बंदियों के सुख दुःख हर परिस्थितियों में बदलाव की नींव मजबूत करने में हरसंभव जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया, उप जेल अधीक्षक श्री ब्रजेश मकवाने निरन्तर प्रयत्नशील हैं।
योग प्रकृति सेवक समाजसेवी विशाल कुमार वर्मा के प्रयासों से रविवार का दिन बंदियों के लिए खुशनुमा भरा रहा । रतलाम में स्थानीय स्थलों का चयन कर मायानगरी मुंबई के कलाकारों का समावेश लिए बालीवुड तर्ज पर बनी दो घंटे की फिल्म अहमियत जो एक माँ बेटे और जीवन से जुड़े हर रिश्तों पर आधारित पारिवारिक फिल्म का प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से निर्माता निर्देशक मुख्य भूमिका में कमलेश पाटीदार, रवीना पाटीदार, भूमिका गोलोछा, मनीषा व्यास, हिमांशु बोहरा, प्रकाश गोलानी राहुल पाटीदार, विक्की पचलानी, प्रभाकर व अन्य कलाकारों की मोजूदगी में प्रसारित किया गया । मध्यप्रदेश की जेल में ऐसा रचनात्मक नवाचार पहली बार देखने को मिला प्रत्यक्ष तौर पर कलाकारों ने डांस प्रस्तुत किया कैदियों ने अपने मन के भाव रखें समस्त कलाकारों का पुष्पमालाओ से सम्मानित कर भावभीनी प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गई ।

Play sound