- हम सब समाज धर्म मानवता के लिए प्रकाश बने- मनीष चत्तर
- सभी वरिष्ठ जन हमारे समाज के अनुभव की अनुपम संपदा है- यश जैन



जावरा (निप्र)। दीपावली का यह पावन पर्व हम सबको प्रेरणा देता है कि जैसे दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है वैसे ही हम सब भी समाज धर्म और मानवता के लिए प्रकाश बने। वरिष्ठ जन समाज को आईना दिखाते हैं हम लोग भी आपसे प्रेरणा लेकर समाज हीत में कुछ अच्छा करने की सोचते हैं। उक्त विचार महावीर कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर मनीष चतर ने श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं मैत्री मिलन समारोह में व्यक्त कीये।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष यश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्यौहार नहीं है या आत्म ज्योति के जागरण का पर्व है, आज जब आपस में भाईचारा कम हो रहा है मनमुटाव की भावना बढ़ रही है ऐसे में श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा यह मैत्री मिलन समारोह आयोजित करना वास्तव में अनुकरणीय कार्य है यह हमें स्मरण कराता है कि संगठन में शक्ति है और सेवा में सुख है आप सभी वरिष्ट जन हमारे समाज की अनुभव की संपदा है, आपसे हमारी युवा पीढ़ी संस्कार सदाचार और धर्म का मार्ग सीखती है।आपकी जीव दया व अन्य क्षेत्रों में की जा रही सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति की असली पहचान है आपके द्वारा सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब जावरा भी अपनी सक्रीय भूमिका निभाएगा इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा द्वारा समिति के माध्यम से की जा रही सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी एवं अतिथि परिचय भी दिया स्वागत भाषण कार्याध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने दिया सदस्यों के मनोरंजनार्थ ग्रुप के सभी सदस्यों जिसमें 55 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक के सभी महिला पुरुष ने गरबा खेला सभी खेलने वालों को राजा रानी सिटी स्पेशल की ओर से मिर्ची के पैकेट वितरित किये वहीं महिलाओं में प्रथम पुरस्कार श्रीमती मनोरमा देवी आंचलिया द्वितीय श्रीमती रेखा भंडारी तृतीय मंजू बाला चतर और पुरुष वर्ग में आनंदीलाल लोढ़ा प्रथम देवेंद्र धारीवाल द्वितीय व विनोद बरमेचा तृतीय सभी को अजय आंचलिया द्वारा राजा रानी स्पेशल अचार के पैकेट अतिथियों के कर कमलो से प्रदान करवाए गए।
इस अवसर पर इनका हुआ सम्मान संस्था के सक्रिय एवं सेवाभावी सदस्यों को जोड़ने पर उपस्थित अभय सुराणा राजकुमार हरण, समरथमल सुराना, एडवोकेट, शेखर नाहर श्रीमती रेखा सुराणा वीरांगना मधुबाला खटोड़ आदि का श्रीमती चमेली देवी आनंदीलाल संघवी द्वारा लक्ष्मी जी गणेश जी की आकर्षक गिफ्ट प्रदान की गई। वही संस्था के सचिव राजकुमार हरण का अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के रतलाम जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन पुखराज पटवा वअनिल चोपड़ा ने किया इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष आनंदीलाल संघवी पूर्व अध्यक्ष कमल कुमार जैन मुणोत नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा नें भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर संस्था की सेवा गतिविधियों से और फैलोशिप से प्रभावित होकर यशवंत सुराना एडवोकेट ने संस्था की सदस्यता ग्रहण करी इनका स्वागत अतिथियों के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव राजकुमार हरण ने माना।