विकास एवं सौंदर्यकरण के नाम पर कई हरे भरे पेड़ों की बलि दी, कांग्रेस ने की प्रकरण दर्ज करने की मांग

रतलाम। जहां एक और शासन और नागरिक पर्यावरण सुधारने के लिए वृक्षारोपण को प्राथमिकता दे रहे हैं वही नगर निगम द्वारा नगर निगम उद्यान में विकास एवं सौंदर्यकरण के नाम पर कई हरे भरे पेड़ों की बलि दे दी! इसकी सूचना शहर कांग्रेस आई टी सेल के अध्यक्ष हिम्मत जैथवार को लगी तो वे नगर निगम पहुंचे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र जी कटारिया को इसकी जानकारी दी! सूचना पर महेंद्र जी कटारिया एवं कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और इस संबंध में निगम आयुक्त और इंजीनियर से चर्चा कर पेड़ों को ना काटने की मांग करी! कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि यह पेड़ बरसो पुराने हैं और गर्मी के दिनों में कई लोगों को छांव देते हैं और प्रवासी पक्षी भी यहां आकर रुकते हैं! लेकिन नगर निगम द्वारा विकास के नाम पर इन पेड़ों की बली दे रही है अगर किसी की हत्या कर शहर में विकास होता है तो ऐसा विकास हमें नहीं चाहिए। शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दो बत्ती थाने पहुंचे और आवेदन देकर हरे भरे पेड़ों की हत्या करने वाले दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की इस मौके पर प्रदेश महिला कार्यवाहक अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वसुद जैदी, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, आयुष सिंह राठौड़ , श्रीमती अदिति दवे सर,जोएब आरिफ, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव किशन सिंगाड़ ,अशरफ बेलिम, बबीता नागर उपस्थित थे।।