तेरापंथी कोठी में संत निवास एवं गुरु चरण मंदिर का हुआ शिलान्यास

सम्मेदशिखर जी। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज मुनि श्री पवित्रसागर महाराज मुनि श्री पूज्यसागर महाराज मुनि श्री अतुलसागर महाराज आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी आर्यिका रत्न दृढ़मति माताजी स संघ के सानिध्य में श्री सम्मेशिखर तीर्थ के तेरापंथी कोठी में संत निवास एवं गुरुचरण मंदिर का शिलान्यास भामाशाह अशोक जी सुशीला पाटनी (आर के मार्वल) एवं राजेन्द्र प्रसाद प्रशांत जैन मुम्बई वालों के द्वारा संपन्न हुआ प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने वताया उपरोक्त गुरुचरण मंदिर में आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के चरण स्थापित किये जाऐंगे। उक्त जानकारी संकलन कर्ता कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज अजमेरा ने दी।