
रतलाम/ भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री गुप्ता को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तैयार 18 नई औद्योगिक नीतियां भेंट की। इस बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी उपस्थित रहे।