एस आई आर की कार्यवाही आयोग के निर्देशानुसार करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम 3 नवंबर। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में एस आई आर, हितग्राही मूलक योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन, समग्र ई केवायसी, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आर्ची हरित, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि एस आई आर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण काम महत्वपूर्ण है सभी आर ओ एवं ई आर ओ एक्टिव होकर काम को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करवाना सुनिश्चित करें। विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के लिए विधानसभा वार टीम गठित कर निराकरण की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे। एल वन स्तर पर ही एल-1 अधिकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। एल-1 अधिकारी का जवाब संतुष्टि पूर्वक नहीं होने पर एल -2, एल-3 अधिकारी शिकायतकर्ता से बात करके संतुष्टि पूर्वक जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, नगरीय निकाय एवं राजस्व विभाग को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत प्रतिशत निराकरण करने एवं अन्य विभाग से संबंधित शिकायतों को तत्काल संबंधित विभाग को स्थानांतरित करने एवं शिकायत का समाधान कारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।
बैठक में समग्र ई केवायसी की समीक्षा के दौरान सभी नगरीय निकायों को समग्र ई केवायसी का काम त्वरित गति से समयावधि में करने एवं डुप्लीकेट समग्र आई डी को डिलीट करवाने के निर्देश दिए।