प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की लक्ष्य पूर्ति हेतु नगरीय निकाय बैंकर्स के साथ समन्वय से काम करें

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए विशेष डी एल सी सी बैठक संपन्न

रतलाम । कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए शासन के निर्देशानुसार इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम के क्रियान्वयन के लिए विशेष डी एल सी सी बैठक सोमवार को कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना, एल डी एम श्री मोहन लाल मीणा, पी ओ डूडा श्री पाठक सहित बैंकर्स उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए बैंको मे फ्लेक्स लगवाने, नगरीय निकाय ऑफिस एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पी ओ डूडा को निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शासन के निर्देशानुसार पी एल आई नियुक्त कर सभी नगरीय निकाय योजना के लिए एक-एक व्यक्ति को बैंको से समन्वय के लिए जिम्मेदारी सौंपे। सभी नगरीय निकाय लक्ष्य अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 इन्टरेस्ट सब्सिडी स्कीम का लाभ हितग्राहियो को देने के लिए नगरीय निकाय एवं बैंकर्स समन्वय से काम कर लक्ष्य पूर्ति करे।