जावरा का पहला गर्भ निरोधक सब डर्मल इंप्लांट डा. दीपक पालड़ीया एम एस ने किया

जावरा (अभय सुराणा) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में आज न्यु मैटरनिटी विंग जावरा में सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने गर्भ निरोधक साधन के अंतर्गत जावरा तहसील का पहला सब डर्मल इंप्लांट किया, जो कि महिला को तीन साल तक गर्भ निरोधक सुरक्षा प्रदान करता है आवश्यकता पढ़ने पर इसे निकाला भी जा सकता है यह उन महिलाओं के लिए लाभकारी है जो कि एनीमिया जैसी समस्याओं से ग्रसित है इसको लगाने का आसान तरीका है, भविष्य में गर्भ धारण करने पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं,नवीन गर्भ निरोधक साधनो की सेवा प्रदाय प्रक्रिया से परिचय करा कर इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि डा दीपक पालड़ीया को सब डर्मल इंप्लांट सेवा प्रदाता के रूप में चयनित किया गया है, इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर श्वेता सिंह, शिरोमणि मसीह, श्वेता शर्मा, सपना भाटी, कविता पाटीदार, पदमा चंद्रावत आदि उपस्थित रहे,यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी