राज्य स्तरीय बॉस्केटवाल प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में चयन

रतलाम। डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की छात्रा चंचल सोलंकी का हुआ चयन। राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के (महिला वर्ग) में संभाग के बाद, अब राज्य स्तरीय बास्केटबाल महिला प्रतियोगिता दल में चंचल सोलंकी जो एल-एल.एम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो ग्वालियर में दिनांक 06-11-2025 से 07-11-2025 तक आयोजित होगी इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुराधा तिवारी, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा (सहा. प्राध्यापक) महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण , महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थीगण द्वारा चयनित छात्रा को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।