विश्व पूज्य श्रीमद विजय राजेंद्र सुरिश्वर जी महाराज की 200 वीं जन्म शताब्दी निमित्त भव्य चित्र प्रदर्शनी 12 नव. को

जावरा (अभय सुराणा) । श्री राज राजेंद्र सुरीश्वर प्रतिष्ठान गुरु धाम कात्रज पूना के तत्वाधान में एवं ज्योतिष रत्न डॉ लाभेश विजय जी म सा की सद प्रेरणा से सम्पूर्ण भारत भर में निकली चित्र प्रदर्शनी रथ यात्रा का जावरा नगर में भव्य आगमन 12 नवम्बर को होने जा रहा है ।
चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन दी दिनांक 12 नव. बुधवार को प्रातः 9.30 बजे जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार पर होगा।प्रातः 9.30 बज3 से रात्रि 9 बजे श्रद्धालुओ के लिए खुली रहेगी।
गुरुदेव राजा राजेन्द्र सुरी जी के 2027 में जन्म के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्पूर्ण भारत के जैन कलाकारों के हस्त निर्मित 421 चित्र प्रदर्शनी में दर्शनार्थ रखे जावेंगे। संध्या 7.30 बजे रथयात्रा में विराजित गुरुदेव की प्रतिमा के समक्ष भव्य आरती का आयोजन किया जावेगा।
प्रदर्शनी का उद्घाटन संघ अध्यक्ष श्री प्रकाश चोरडिया, धरणचंद्र चपडोद, अशोक लुक्कड़, कमल नाहटा,,राजेन्द्र राठोड़, अभय चोपड़ा, महेंद्र ओरा, विनोद वरमेचा, मोतीलाल चपडोद द्वारा किया जावेगा।
प्रदर्शनी आयोजन समिति के अनिल चोपड़ा, राजेश वरमेचा, विनोद मेहता ने बताया के सम्पूर्ण भारत मे रथ यात्रा भ्रमण करती हुई जावरा नगर में आ रही है समस्त आयोजन श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के तत्वाधान में होगा।
समाज के शिखर धाड़ीवाल, मुकेश मेहता, निलेश सुराणा, सुभाष डूंगरवाल ने सकल जैन समाज से इस अवसर पर पधारने का आग्रह किया है।