साधुमार्गी जैन श्री संघ द्वारा किया गया सेवावीरो का सम्मान

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के अज्ञानूवर्ती शासन दीपक रोहित मुनि जी महाराज साहब आदि ठाना के चातुर्मास पूर्ण होने होने के प्रसंग पर वीहार कर अमलतास कॉलोनी पधारे वहां प्रातः 9 से 10 प्रवचन के पश्चात सैलाना वालों की हवेली मोहन टाकीज पर श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा पारिवारिक मिलन का आयोजन रखा गया जिसमें संघ में स्वाध्याय सेवा देने वाले स्वाध्यायजन एवं चिकित्सा क्षेत्र में साधु संतों की विशेष सेवा देने वाले डॉक्टर व हॉस्पिटल टीम का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह सम्मान प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें स्वाध्यायजन पर्युषण पर्व में पूरे भारत में अलग-अलग क्षेत्र में धार्मिक सेवाएं प्रदान करते हैं। इसी के साथ पूरे वर्ष भर चिकित्सा सेवा देने वाले सेवाभावी चिकित्सिय टीम का भी सम्मान प्रतिवर्ष किया जाता है।
संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, हिम्मत कोठारी, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया, मदनलाल कटारिया, सुदर्शन पिरोदिया, कपूर कोठारी, चंदनमल पिरोदिया, ललित कोठारी, सुशील गोरेचा, निर्मल मूणत, विनोद मेहता, अतुल बाफना, सुमित कटारिया, प्रकाश नंदेचा, प्रकाश कोठारी, मणिलाल मणिलाल घोटा, दशरथ बाफना, संजय कोठारी, रवि कटारिया एवं महिला मंडल, युवा संघ, बहु मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के पदाधिकारी संगीता मूणत, समता लौढा, अर्पित गांधी, अर्पित बाफना, श्वेता पिरोदिया, कविता मेहता,नमन कोठारी,एनी मुरार आदि ने सेवा वीरों का सम्मान किया । इस अवसर पर लगभग ढाई हजार से अधिक लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सुशील गोरेचा ने किया इस अवसर पर संघ अध्यक्ष ने व पदाधिकारी ने अपने भाव भी प्रस्तुत किये।