


रतलाम,05 नवंबर। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस पाटोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आचार्यश्री का जन्मोत्सव भी मना। टाटानगर क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर हाल में गुरू भक्तों ने पादूका पूजन किया और फिर भजनों पर नृत्य कर अपना आनंद व्यक्त किया।
इस अवसर पर पंडित योगेश्वर शास्त्री ने गुरू पूजन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरू बिना ज्ञान का दीपक नहीं जलता। गुरू का आशीर्वाद सबके लिए आवश्यक है। इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक पं मृदुल कृष्ण जोशी ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या में गुरू भक्तों ने नृत्य कर पाटोत्सव को रंगों से भर दिया। अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, मनोहर पोरवाल, प्रमोद राघव, केबी व्यास, नारायणलाल शर्मा, रामेश्वर खंडेलवाल, संजीव पाठक, नवीन भटट, भूषण व्यास, संजय सोनी, मुकेश सोनी, विरेन्द्र जोशी, आरआर दुबे, लल्लन सिंह ठाकुर विष्णुदत्त नागर एवं अरुण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन कैलाश व्यास ने किया।