


जावरा ( अभय सुराणा) । अनेक सामाजिक, स्वयंसेवी व धार्मिक संस्थानों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले जीव दया प्रेमी , दानवीर , अवार्ड से विभूषित , समाज में जन जागृति अभियान में अग्रणी लघु फिल्म निर्माता शेखर नाहर को महात्मा गांधी नेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।
श्री नाहर हमेशा जीवन पथ पर ऐसे ही उत्तरोत्तर उन्नति करते रहे समाज सेवा देश सेवा में अपना सक्रिय योगदान देते रहे शेखर नाहर जावरा का नाम पूरे देश में रोशन हो ।
नीति आयोग भारत सरकार का एक प्रमुख नीति निर्धारक थिंग टैंक है जो संपूर्ण देश के लिए दीर्घकालीन नीतियों का निर्धारण करता है इसका मुख्य कार्य सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करना स्वास्थ्य एव शिक्षा जैसे क्षेत्रों में तकनीकी सलाह और सहायता प्राप्त करना है यह समावेशी और सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा काम करता है। श्री नाहर के सम्मानित होने पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों ने उन्हें बधाई दी हैं।