पालीताणा में दीक्षा के पूर्व छह दीक्षार्थियों की रथ यात्रा रतलाम में 8 नवंबर को निकलेगी

रतलाम। जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर आया है। खरतरगच्छाचार्य संयम सारथी प. पू. श्री जिन पीयूषसागर सुरिश्वर जी म.सा. की पावन प्रेरणा से आगामी 16 जनवरी 2026 को पालीताना में होने वाले भव्य दीक्षा महोत्सव से पूर्व, रतलाम नगर में छह दीक्षार्थियों की रथ यात्रा (वरघोड़ा) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार, 8 नवंबर 2025 को नवकारसी: प्रातः 8:00 होगी, रथ यात्रा प्रातः 8:30 बजे, आनंद भवन उपाश्रय से प्रारंभ होगी जो फूलकुंवर बाई उपाश्रय पर समापन होगी। तत्पश्चात धर्मसभा एवं विदाई समारोह आयोजित होगा।
यह रथ यात्रा अष्टापद तीर्थ प्रेरिका प. पू. साध्वी श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी म.सा. की सुशिष्याओं—प. पू. संस्कार निधि जी म.सा., प. पू. संवेग निधि जी म.सा., प. पू. निर्वेद निधि जी म.सा. एवं प. पू. आराध्य निधि जी म.सा.—के पावन सान्निध्य में संपन्न होगी।

दीक्षार्थी पुण्यात्माएँ:

🔹 दिनेश जी काकरिया
🔹 विधान जी काकरिया
🔹 अनामिका जी काकरिया
🔹 सविता बहन बोहरा
🔹 हर्षा बहन काकरिया
🔹 मुस्कान बहन सेठिया

ये सभी पुण्यात्माएँ सांसारिक जीवन का त्याग कर संयम मार्ग पर अग्रसर होने जा रही हैं।रथ यात्रा आनंद भवन उपाश्रय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फूलकुंवर बाई उपाश्रय पहुंचेगी, जहां धर्मसभा के रूप में इसका समापन होगा। इस अवसर पर चातुर्मास समाप्ति एवं प. पू. संस्कार निधि म.सा. आदि ठाणा-4 का विदाई समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

विशेष निवेदन: श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ, रतलाम के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने सकल जैन समाज से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर दीक्षार्थियों के त्याग एवं वैराग्य की अनुमोदना करें तथा इस शुभ रथ यात्रा में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।