ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट्स एसोसिएशन का 9 एवं 10 को सम्मेलन

सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन हुआ

रतलाम। रतलाम में 9 एवं 10 नवंबर को भारतीय रेलवे के विभिन्न झोन के लेखा पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि ऑल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक एवं द्दिवार्षिक सम्मेलन में उपस्थित होंगे।एसोसिएशन के कम्युनिकेशन सेक्रेटरी प्रकाश व्यास ने बताया कि 9 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे दो बत्ती स्थित एक होटल में केंद्रीय कार्य समिति की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष पी पार्थो भट्टाचार्य कोलकाता महामंत्री रेजी जॉर्ज मद्रास की उपस्थिति में संपन्न होगी।

वित्तीय सलाहकार डॉ निर्मल देव एच, सहित एन चंद्रशेखर, ज्ञानसिंह सिसोदिया,किशोर हेगडे,एवं दिल्ली,तमिलनाडु, नागपुर, सोलापुर ,मुंबई,चंडीगढ़ के प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित रहेंगे।10 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे द्दिवार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ होगा। गुरुवार को वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक नूपुर चौधरी आईआरएएस की उपस्थिति में अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक कृष्ण कुमार, एम एल डबरिया एसोसिएशन रतलाम मंडल के अध्यक्ष आफाक हुसैन अंसारी मंडल मंत्री अनिल जैन कार्यकारी अध्यक्ष तुषार हाडा़ मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप कानूनगो, पदाधिकारी दिलीप साहू, एम एल मीणा, शंकर, ओम प्रकाश शर्मा ,हृदेश चौहान ,भूषण बर्वे आदि उपस्थित थे।