75 वा भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया

रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर गाइड की गाइडर श्रीमती ललिता कदम ने गाइड की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन महान व्यक्तित्व लॉर्ड बेड़ेंन पावेल द्वारा स्थापना की गई थी जो निरंतर 75 वर्षों से जारी है और हमारा गाइड लगा हुआ होकर छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए कार्य करता है और छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है मुझे गर्व है मेरे छात्र-छात्राएं इस कार्य को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं आज हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे विद्यालय में आज गाइड के की गतिविधि के लिए कक्ष का उद्घाटन भी किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत में लॉर्ड बेड़ेंन पावेंन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई छात्राओं ने देश भक्ति पर सामूहिक नृत्य किया,एवं स्वागत गीत गया एवं सर्वधर्म की प्रार्थना भी की
इस अवसर पर स्काउट गाइड की नेशनल कमिश्नर श्रीमती सुलोचना शर्मा ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहां की गाइड का कार्य आपके यहां निरंतर प्रगति कर रहा है और यह कार्य और आगे बढ़ता रहे इसके लिए हम सभी प्रयास करें कार्यक्रम में उपस्थित डी ओ सी जिला स्काउट गाइड रमेश बारिया ने कहा कि गाइड का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करना और अच्छे कार्य की ओर अग्रसर करना है संस्था के प्राचार्य गोपाल वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीष वचन प्रदान करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का नाम आप लोग रोशन कर रहे हो और आप लोग राष्ट्रीय स्तर तक इस कार्य को पहुंचाएं ताकि हमारे विद्यालय का नाम हो।
कार्यक्रम के अवसर पर रमेश चंद्र राठौर स्काउट जिला ट्रेनिंग कमिश्नर, गोपाल जोशी जिला रोवर कमिश्नर, आशा दुबे सहायक गाइड कमिश्नर, शेखर चावरे , रिंकू जायसवाल उपस्थित रहे l गाइड की छात्रा दीक्षा, रितिका, गिरिजा, परिधि, रानू, सारा, चित्रलेखा, पूनम, दिव्या, अंजलि, कुसुम, सलोनी, ईरम, तनु, आशा, मोनिका, मधु, मोनिका उपस्थित थी इन छात्रों ने गाइड के कक्ष को पूर्ण रूप से सजाया, फूलों की रंगोली बनाई एवं सभी अतिथियों का गाइड की परंपरा अनुसार स्वागत किया l