
रतलाम। श्री साधुमार्गी जैन संघ क्षमता बहू मंडल द्वारा पांच दिवसीय योगा कैंप (22 फरवरी 2021 से 26 फरवरी 2021 तक) का सफल आयोजन किया गया! जिसकी अध्यक्षता श्रीमति निष्ठा कटारिया एवं सचिव श्रीमती सपना जी ने संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हर्षा जैन प्रेमलता पिरोदिया एवं महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता पिरोदिया चंपा मांडोत स्वाति धम्मानी ने पधार कर कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया। लगभग 25 महिलाओं ने योग शिविर का उत्साह पूर्वक लाभ लिया। जो कि सूरज हॉल में संपन्न हुआ।इसमें योग प्रशिक्षक रीमा जी 12 योग के विभिन्न आयाम सिखाए गए जिससे कि व्यक्ति की इम्युनिटी पावर बढ़ सके । योग सीखने वाली महिलाएं हिंजल फारिया, पूजा तलेरा, सरिता लोढा़, शिल्पा लोढा़, शिखा लोढा़, आशा संघवी ,ज्योति मुणत, पूजा छाजेड़ ,राखी ,ममता पिरोदिया, सरिता चौहान ,रेखा कांसवा, सरिता मुणत, संगीता कोठारी, शीतल भंडारी, वंदना पिरोदिया, तृप्ति मुणत, पूजा मुणत, ज्योति मुणत,संगीता ,शालिनी मनाली मुणत, डाली कटारिया आदि महिलाएं उपस्थित रही।