संयम रजत जयंती महोत्सव के आमंत्रण बैनर का अनावरण किया गया

बदनावर । प.पू.गच्छधिपति आचार्यदेव श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के सुशिष्य युवा प्रवचनकार मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.के संयम जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अनुमोदनार्थे बदनावर स्थित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ पर दिनांक 19 से 21 मार्च तक तीन दिवसीय भव्य जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के श्री संघ के आमंत्रण बैनर का अनावरण आज तीर्थ परिसर में श्री संघ की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रभावना का लाभ रितेश कुमार अमोलकचंदजी मोदी परिवार ने लिया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन स्नात्र पूजन, महाअभिषेक, वंदनावली, महापूजन ,सुन्दरतम आंगी, एवं भक्तिभावना संगीतमय महेन्दी व चौवीसी तथा उजमणा का भव्यतम आयोजन होगा। महोत्सव में निश्रा प्रदान करने हेतु वर्षीतप तपस्वी पू.मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा.आदि मुनि मंडल का पालीताणा से बदनावर की ओर उग्र विहार चल रहा है । संभवतः 05 या 06 मार्च को नगर प्रवेश होगा । 03 मार्च को थांदला नगर में आमंत्रण पत्रिका का शुभ मुहूर्त में लेखन हेतु भव्य संगीतमय आयोजन किया जाएगा।