जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम महाविद्यालय का दबदबा, दोनों वर्गों में रहा विजेता

रतलाम। मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष) का सफल आयोजन रतलाम में संपन्न हुआ। विभिन्न महाविद्यालयों की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम ने दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय का परचम लहराया।
महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन कन्या महाविद्यालय, रतलाम में किया गया। फ़ाइनल मुकाबले में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कन्या महाविद्यालय को पराजित किया।
महाविद्यालय की खिलाड़ी राधिका ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया और महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
पुरुष वर्ग की संपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में किया गया। फ़ाइनल मैच में कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की टीम ने शासकीय महाविद्यालय, सैलाना को मात देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में रतलाम जिले के कई महाविद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें—
शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा, शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम, डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम, अरिहंत कॉलेज रतलाम, रॉयल कॉलेज रतलाम तथा शासकीय महाविद्यालय सैलाना प्रमुख रहे।
दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रतलाम जिले की महिला एवं पुरुष खो-खो टीमों का गठन किया गया है, जो आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में किया जाएगा।
इसके बाद 11 एवं 12 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी इसी महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के निर्णय एवं संचालन का दायित्व श्री सुरेश माथुर, श्री संजय शर्मा, श्री कृष्णा मोयल एवं श्री हर्ष व्यास द्वारा निर्वहन किया गया।
दोनों वर्गों में मिली उपलब्धि पर महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष श्री विनोद करमचंदानी ,प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेन्द्र फर्स्वाण, प्राध्यापक डॉ. एस. एस. मौर्य,
डॉ. मिलिंद डांगे एवं सुश्री राधा निनामा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएँ दीं।