गीता मंदिर पर हर्षोल्लास से मनायी उत्पत्ति एकादशी 78 वां संकीर्तन

रतलाम 15 नवम्बर । आज शनिवार को गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर में श्रद्धा, विश्वास और समर्पण के साथ झूमते, नाचते गाते हुए मनाई गई उत्पन्ना एकादशी। कार्यक्रम के निवेदन कर्ता बी एल पुरोहित परिवार द्वारा किया गया। जिसका समय दोपहर 3:00 से शाम को 6:00 बजे तक रहा।
जिसमें पंडित गोपाल शर्मा द्वारा सुमधुर भजन किए गए और मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं, भक्तों ने भजन के आनंद लिये।
मत कर माया को अहंकार, मत कर काया को अभिमान, काया गार से कांची, जैसे ओस रा मोती, झोका पवन का लग जाये, झपका पवन का लग जाए, काया धूल हो जासी, काया धूल हो जासी जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। श्रीमन नारायण नारायण की धुन धुन एवं तालियों की गड़गड़ाहट के बीच एकादशी संकीर्तन संपन्न हुआ तथा भोग के लिए प्रार्थना की गई
“श्याम थोड़ी दूर पर है झोपड़ी हमारी।
छोटा सा परिवार सेवा करेंगे तुम्हारी।
भोग लगाकर जाना श्याम भोग लगाकर जाना… जैसी प्रस्तुति दी गई । आरती और प्रसादी वितरण के साथ एकादशी संकीर्तन का विश्राम किया गया। इस 78 वें एकादशी संकीर्तन में श्री बीएल पुरोहित, श्रीमती हीरामणि पुरोहित, प्रेम पुरोहित, दीपिका पुरोहित,वर्षा पुरोहित,लोकपाल सिंह जी राठौड़, हितेंद्र जी शर्मा, गोपाल जी जोशी, गोपाल जी शर्मा, अनिल जी सारडा,डाँ. शोभना तिवारी, डाँ. सुलोचना शर्मा,डाँ. पीके पुरोहित, डॉ नरेंद्र तिवारी, महेंद्र शर्मा, आनंद व्यास, गोपाल पालीवाल, बाबूलाल चौधरी,किरण व्यास , ललिता सोमानी, रेणु व्यास, शिला खंडेलवाल, नीतू व्यास आदि भक्त, श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अगला 79 वां संकीर्तन मोक्षदा एकादशी को रहेगा।