योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर जीवन को सुरक्षित करें

जावरा (अभय सुराणा) । यदि हमें अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखना है तो अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना पड़ेगा । हमने योग के महत्व को नहीं समझा तो शरीर में कई प्रकार की बीमारिया आएगी शरीर को अस्वस्थ होने पर दवाई लेकर कुछ समय के लिए स्वस्थ किया जा सकता है लेकिन योग को प्रणायाम कर हम अपने शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं समय का बहाना ना बनाकर हर व्यक्ति को योग अनिवार्य रूप से करना चाहिए बच्चों को भी बचपन से ही योग सिखाना चाहिए उक्त बात महिला पतंजलि योग समिति शाखा पिपलोदा ग्राम सुखेडा में चल रहे 5 दिवसीय योग शिविर के समापन के अवसर पर योग शिक्षक संजय सुराणा ने यहां पर रविवार को बाबूजी की बावड़ी में योग प्रशिक्षण के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में कहीं अतिथि का स्वागत दर्शना जेन ,परी मालपानी, खुशी जैन, सेल्वी जैन ,परी मालानी, राधा राठौर आदि ने किया इस अवसर पर नियमित क्लास चलाने के लिए योग शिक्षक रजनी जैन एवं जया जैन को योग शिक्षक नियुक्त की वंदना मेहरा , खुशबू जैन,मंजू कुकरिया प्रतिभा मालानी ने अपने योग का अनुभव सुनाए जिला प्रभारी रश्मि व्यास ने महिला योग शिविर में योग करने की कई आसन व प्राणायाम को बताया इस अवसर पर रजनी मालपानी ,महिमा कालानी, अंतिमा मालपानी, गुंजन जैन प्रियांशी राठौर, माया मालपानी, वंदना मेहरा, नेहा मालपानी आदि उपस्थित थी पांच दिवसीय योग शिविर मैं निशुल्क सेवा देने पर योग शिक्षक संजय सुराणा का सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन तहसील प्रभारी संगीता शर्मा ने किया व आभार संस्था की महामंत्री शील्पा मेहता ने माना ।