सौ.वृ.त. श्री राजेंद्रसूरि त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्री संघ के तत्वाधान में रथ यात्रा आगमन 29 को साथ ही गुरुदेव की 421 हाथों से बने हुए चित्र प्रदर्शनी लगेगी

रतलाम । रतलाम नगर आगमन पर सौ.वृ.त. श्री राजेंद्रसूरि त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्री संघ के तत्वाधान में चित्र प्रदर्शनी रथ यात्रा आगमन हो रहा है। परम पूज्य अभिधान राजेंद्र कोष के रचयिता, मोहनखेड़ा के नायक,पुण्य ऊर्जा के पुंज, नाम स्मरण से हाजरा हुजूर,कलिकाल कल्पतरु प्रभु श्रीमद्विजय राजेंद्रसुरिश्वरजी म.सा. के 200 जन्म जयंती 2027 में आ रही है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए परम पूज्य मुनिराज श्री लाभेषविजयजी म.सा द्वारा संयोजित गुरुदेव के 421 चित्रों की रथ यात्रा पूरे देश में भ्रमण कर रही है। इस रथ यात्रा का उद्देश्य विश्वपूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरिश्वर जी म.सा. के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करना है। इसी तारतम में मालवा की हृदयस्थली रतलाम में यह रथ यात्रा 29 नवंबर 2025 को प्रवेश करेगी जो नीम वाला उपाश्रय में दिनांक 30 नवंबर व 1 दिसंबर को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें दादा गुरुदेव के 421 चित्र हाथों से बने हुए हैं जो दर्शनीय और अलौकिक है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

30 नवंबर 2025,रविवार को प्रातः 10:00 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा तथा प्रदर्शनी का अवलोकन रात्रि 8:00 बजे तक व 1 दिसंबर 2025,सोमवार को प्रदर्शनी का अवलोकन प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा। स्थान खेरादीवास स्थित नीम वाला उपाश्रय रहेगा।
सौ.वृ.त. श्री राजेंद्रसुरि त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्री संघ रतलाम निवेदन करता है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रदर्शनी का अवलोकन कर पुण्य अर्जित करें।

Play sound