शिवसेना उज्जैन संभाग का सम्मेलन सम्पन्न

उज्जैन। शिवसेना उज्जैन संभाग का सम्मेलन होटल शिवलोक नानाखेड़ा उज्जैन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अर्जुन, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी तथा विशेष अतिथि प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उज्जैन संभागीय पदाधिकारी द्वारा कप्तान राष्ट्रीय सचिव अभिजीत जी, adsul साहब, प्रदेश अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, प्रदेश सुपारी सुरेश गुर्जर, रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी एवं अन्य पदाधिकारियों का राजस्थानी पगड़ी शाल श्रीफल एवं गुलदस्ते से आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर रतलाम जिले से जिला उप प्रमुख कृष्ण पाटीदार, बिलपांक के जिला संगठन प्रमुख मोतीलाल जैन, जिला प्रचार प्रमुख राजकुमार जाट, पिपलोदा जिला नगर प्रमुख दिनेश जैन , नगर उपक्रम के अशोक सोनी, रावटी तहसील प्रभारी दर्शन बैरागी, जावरा तहसील से विजय सोनी, रतलाम ग्रामीण से ईश्वर पाटीदार, कमलेश कलवा दर, आर प्रताप सिंह जी चूर्ण, रतलाम शहर से मुकेश कटारिया, बीजेपी राजेश अग्रवाल,राजेंद्र सिंह बना , यश ठाकुर, आयुष गांधी, मुकेश बैरागी, राकेश जैन सहित रतलाम, शाजापुर आदि जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने संभागीय सम्मेलन में भाग लिया।