विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली आयोजित की गई

जानकारी ही बचाव है, अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहे

रतलाम । वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में एचआईवी /एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समझ में सुधार के उद्देश्य से विश्व एड्स दिवस का आयोजन 1 दिसंबर को किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि विश्व एड्स दिवस 2025 की थीम“ बाधाओं को दूर करना , एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन लाना “पर आधारित है।
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन जिला चिकित्सालय रतलाम से किया गया। रैली को सी एम एच ओ डॉ संध्या बेलसरे और जिला नोडल अधिकारी डॉ.अभिषेक अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि एचआईवी एवं एड्स के संबंध में अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जाए एवं पॉजिटिव मरीज को ए आर टी केंद्र पर उपचार एवं परामर्श सेवाएं दी जाए। नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक अरोरा ने बताया कि एचआईवी अथवा ऐडस मुख्य रूप से चार कारण असुरक्षित यौन संबंध, बिना वीसंक्रमित की हुई निडिल सिरिंज के उपयोग से, असुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन से , पॉजिटिव गर्भवती माता से गर्भस्थ शिशु को होता है। इसके कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो जाती है। इससे बचाव के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहना चाहिए, हमेशा नई सुई या सिरिंज का ही उपयोग किया जाना चाहिए। रेली के दौरान एड्स से बचाव संबंधी संदेशों की माइकिंग की गई। रैली का संचालन आरोग्यं नर्सिंग कॉलेज और डॉ एम बी शर्मा नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। रैली को सफल बनाने में डी एस आर सी , आईसीटीसी, ए आर टी, एस एस के, टी आई,विहान, सुभिक्षा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,जन शिक्षण संस्थान, सभी स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति एवं समर्पित सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।