पहले दिन डॉ पांडेय ने सभापति के रूप में किया संचालन

रतलाम । म.प्र. विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने सभापति के रूप में सभा का संचालन किया। विधानसभा में अतिवृष्टि से फसल क्षति पर चर्चा में भी भाग लेकर विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि पीले मोजेक से फसलो की क्षति से सबसे पहले मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वंय रतलाम जिले में खेतों में पहुच कर स्थिति का जायजा लिया। फसल क्षति के लिए मुआवजा के साढ़े पांच सौ करोड़ की राशि वितरित की गई। इसके अलावा भावान्तर योजना में 482 करोड़ राशि दी जा चुकी है।