बच्चे भविष्य की बुनियाद है इनका संरक्षण और पोषण बहुत जरूरी- श्री व्यास

रतलाम। बच्चे देश समाज और हम सब के भविष्य की नींव है उन्हें सरक्षित और सुरक्षित रखते हुए पोषित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है वे केवल एक विद्यार्थी भर नहीं है अपितु उनमें देश की भाभी पीढ़ी छिपी हुई है उनकी प्रतिभा जितनी उत्कृष्ट होगी उतना उत्कृष्ट हमारा देश होगा हमारा समाज होगा समृद्ध संस्कारवान समाज और देश के निर्माण में हमें बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना होगा उनके लिए उत्तम संसाधनों का और अन्य जीवन की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करना चाहिए यही मानव धर्म है यही उत्तम सेवा कार्य है।
परस्पर संस्था अपने उद्देश्यों को जिस तरह क्रियान्वित कर रही है वह अत्यंत प्रशंसनीय है अपनी सेवा गतिविधियों में मानवता से जुड़े पहलुओं को रखना सामाजिक संठनों के लिए प्रेरणादायक काम है संगठन के सभी पदाधिकारी जिस भावना से कार्य करते हैं वह अभिनंदनीय और अन्य संगठनों के लिए आदर्श है।
उपरोक्त विचार प्रसिद्ध रंगकर्मी चिंतक श्री कैलाश व्यास ने संस्था परस्पर द्वारा आदर्श सिंधी मिडिल स्कूल क्रमांक एक फ्रीगंज में आयोजित विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए व्यक्त किया आपने बच्चों से शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहते हुए अपने भविष्य निर्माण के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया प्रोजेक्ट चेयरमैन दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में विद्यार्थियों के बारे में सोचना उनके लिए सहयोग के हाथ बढ़ाना परमात्मा की सेवा के समान है।
संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से शीत ऋतु में हम लोग विभिन्न बस्तियों में जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों को दूर करते है विशेष कर शीत ऋतु में गर्म कपड़े बच्चों के लिए बहुत आवश्यक होते हैं यह अभियान निरंतर जारी रहेगा संस्था संरक्षक अभय सुराणा निमिष व्यास मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत सस्ता प्रभारी आशा दुबे सेवानिवृत शिक्षक नरेंद्र सिंह राठौड़ करुणा व्यास आदि ने किया इस अवसर पर संस्था परस्पर द्वारा श्री कैलाश व्यास का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री महेश व्यास सचिव मिलन राखेचा मनीष बोहरा नीरज शुक्ला चंदन राठौर मीतेश अग्रवाल पारस नागोरी रजनीश व्यास मनीष जोशी एमके जैन ओम प्रकाश पोरवाल दशरथ पोरवाल आनंद पालीवाल रतीन व्यास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह राठौर तथा आभार मिलन राखेचा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्यनरत सभी बच्चों को गरम स्वेटर और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।