

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन द्वारा लेखा कार्यालय में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारी का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक मंडल वित्त प्रबंधक जेठमल रेगर एवं ऑल इंडिया रेलवे अकाउंटस स्टाफ एसोसिएशन के कम्युनिकेशन सेक्रेटरी प्रकाश व्यास एवं मंडल अध्यक्ष आफक हुसैन अंसारी की उपस्थिति में मुख्य अतिथियों द्वारा सभी दिव्यांग लेखाकर्मियों का केसरिया दुपट्टा, माला एवं कलम भेंटकर अभिनंदन किया सम्मान किया। दिव्यांग लेखाकर्मी मुकेश तिवारी वरिष्ठ लेखा सहायक ने बताया कि मेरी 36 वर्ष की रेल सेवा में यह पहला आयोजन हो रहा है जहां दिव्यांग को सम्मानित कियाजा रहा है मुझे बड़ी खुशी है यह अपने विभाग का संगठन हमें सम्मानित कर रहा है यह परंपरा निरंतर जारी रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि श्री रेगर ने कहा कि आज आपके दिवस पर आप सम्मानित हो रहे हैं जिससे हम गौरव महसूस करते हैं। इस अवसर पर लेखाकमी तुषार हाडा ,राजेंद्र रायक, विजय यादव, दुलारी ,भीम सिंह बिष्ट, रोहित वर्मा ,मुकेश तिवारी आदि को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर मंडल मंत्री अनिल जैन मंडल अध्यक्ष आफाक हुसैन अंसारी, शंकर यादव, ओम प्रकाश शर्मा, सुमितसिंह, अश्विन शर्मा, आनंद शुक्ला, रोहित लोधी , यूं एल जायसवाल आदि उपस्थित थे।