सरस्वती शिशु मंदिर रतलाम में नव सृजन शिशु वाटिका उद्यान एवं नवीन कक्षा कक्षों के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

रतलाम। सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम में नव सृजन शिशु वाटिका उद्यान एवं नवीन कक्षा कक्षों के लिए भूमि पूजन आज 3 दिसंबर 2025 को क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अखिलेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्राप्त कर आप समाज में उच्च पदों पर पहुचेंगे । यह जिले का ही नहीं, प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय हो। यह आपके ऊपर निर्भर है। यहां शिक्षा ग्रहण कर आप अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाएं और परिवार व देश को भी श्रेष्ठ बनायें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय सचिव श्री गोपाल काकानी ने कहा कि विद्या भारती में भूमि पूजन एक रस्म नहीं है, बल्कि एक संकल्प है जो कि याद दिलाता है कि आपको यह कार्य शीघ्र पूरा करना है।
विशेष अतिथि -वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चौधरी थे। सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रांत का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने के लिए संकल्पित है आप पूरे मन से अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय का व देश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथि परिचय सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका ने दिया। अतिथियों का स्वागत सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री जवाहर चौधरी, उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी,सहसचिव श्री विनोद मूणत, श्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष श्री मनीष सोनी, श्रीमती संतोष काकानी, श्री मणिभद्र कटारिया व प्राचार्या श्रीमती वत्सला रूनवाल ने किया।
इस अवसर पर सह प्रांत प्रमुख श्री सुंदरलाल शर्मा, विभाग समन्वयक श्री राकेश जोशी, श्री गोविंद अग्रवाल, श्री राकेश नेमानी व श्री सुरेंद्र मित्तल उपस्थित थे।
तिथियों को स्मृति चिन्ह सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, श्री सुभाष चत्तर, श्री रामेश्वर पाटीदार व श्रीमती संतोष काकानी ने दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार समिति के उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी ने प्रेषित किया। संचालन श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी दीदी ने किया।