
रतलाम। विद्या भारती की अखिल भारतीय शिक्षा के अंतर्गत 36वीं अखिल भारतीय स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ शताब्दी सभागार सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर (मध्य क्षेत्र) में हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन किया। अतिथि परिचय पूजा जोशी ने दिया। अतिथियों का स्वागत सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष जबाहर चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील लाठी, सचिव शैलेंद्र सुरेका, राधेश्याम बूंदीवाल, सुभाष चत्तर, राजेंद्रसिंह विष्ट, चंद्रसिंह देवड़ा, अरविंद सेठिया, अनु वाष्र्णेय, खेल शिक्षिका महिमा जाट ने किया।
विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कहा कि शिशु मंदिर में खेलों के साथ-साथ संस्कार की भी प्राप्ति होती है।
मुख्य अतिथि मालवा प्रांत के प्रांतीय सचिव गोपाल काकानी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के खिलाड़ी के रूप में मिनी भारत का प्रतिनिधित्व आज रतलाम में होने जा रहा है। हार-जीत देनों सिक्के के एक पहलू है। जीतेंगे वहीं जो अपना सर्वस्व आज लगाएंगे और विजय प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा उज्जैन विभाग समन्वयक भारतीय स्केटिंग प्रतियोगिता के महाप्रबंधक राकेश जोशी ने रखी। उन्होंने कहा कि आप आज खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। एसजीएफआइ में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व कर विद्या भारती का परचम लहराएंगे। सरस्वती शिशु शिक्षा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सखलेचा, विद्या भारती प्रतियोगिता प्रभारी अंकुर गुप्ता मंचासीन थे। प्रतियोगिता में मध्य, उत्तर, पश्चिमी उत्तर, राजस्थान, दक्षिण, दक्षिण मध्य क्षेत्र से लगभग 60 सरंक्षक व 140 स्केटिंग मास्टर्स खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 11, 14, 17, 19 कैटेगरी के बालक बालिका ने स्केटिंग कला का प्रदर्शन किया। संचालन राकेश बैरागी ने किया। आभार प्राचार्य वत्सला रूनवाल ने माना।