रोटरी क्लब रतलाम प्राइम द्वारा महापौर जी का स्वागत

रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम प्राइम ने शहर में फैले हुए अव्यवस्थित ठेले एवं अवस्थित हो रहे यातायात को अतिक्रमण मुहिम चलाकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल का स्वागत नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय पर किया गया। महापौर जी द्वारा स्वागत के लिए ग्रुप साथियों का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने बताया कि यह मूहीम निरंतर गतिमान रहेगी। शहर वासियों को इसमें निश्चित ही अपना सहयोग देना चाहिए जिससे शहर सुंदर और सुव्यवस्थित हो क्लब अध्यक्ष मनोज सिंगावत सचिव गौतम मूणत पूर्व अध्यक्ष व असिस्टेंट गवर्नर सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर नवदीप मूणत अनुप मूणत पुनीत गांधी आदि उपस्थित रहे हैं।