स्वयं प्रकाश उपाध्याय पर केंद्रित आयोजन 14 दिसम्बर को

रतलाम। जनवादी लेखक संघ द्वारा ‘एक रचनाकार का रचना संसार’ श्रृंखला के तहत आठवीं कड़ी में रतलाम के वरिष्ठ रचनाकार रहे स्वयं प्रकाश उपाध्याय की रचनाओं की प्रस्तुति एवं उन पर विमर्श 14 दिसंबर रविवार को प्रातः 11 बजे भगतसिंह पुस्तकालय ,शहर सराय , रतलाम पर होगा । इस आयोजन में केंद्रित रचनाकार की रचनाओं की प्रस्तुति शहर के सुधिजन करते हैं और उन पर आपसी विमर्श होता है । जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर और सचिव सिद्धीक़ रतलामी ने शहर के सुधिजनों से आयोजन में उपस्थिति का आग्रह किया है।