परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। इंदौर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन आगामी आयोजित एक दिवसीय दिनांक 25 जनवरी 2026 को दस्तूर गार्डन इंदौर में होगा_ फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आज परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के मंगलमय सानिध्य में इंदौर परिवहन नगर में चल रहे विधान महोत्सव में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी,अमित कासलीवाल, राजकुमार पाटोदी, प्रदीप गंगवाल रितेश पाटनी,ऋषभ जैन,मनीष जैन,गिरीश रारा,संजय पापड़ीवाल, एवं समाज श्रेष्ठी जनों की उपस्थिति में किया गया।