Jsg रतलाम मैत्री की टीम मध्यप्रदेश को रिप्रेजेंट करते हुए नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पुणे रवाना

रतलाम। समाजसेवी एवं कप्तान अमित कोठारी ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप का नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट 13,14 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा। लगातार 10वीं बार मध्य प्रदेश रीज़न को रतलाम मैत्री की टीम रिप्रेजेंट करेगी।
Jsg रतलाम जॉन के पदाधिकारी के द्वारा जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेंद्र जी कोठारी मध्य प्रदेश रीज़न उपाध्यक्ष ललित जी कादर एवं मध्य प्रदेश रीजन कोषाध्यक्ष अमित जी कोठारी, पूर्व मैत्री अध्यक्ष मयंक जी कोठारी, वैभव मेहता राहुल नौलखा आकाश कोठारी मनोज अग्रवाल आदि कोठारी ऋषभ जैन जैमन नवलखा आदि ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
रतलाम की टीम का पहला मैच कल दोपहर 5:00 बजे तक मुंबई से होगा दूसरा मैच 7:00 बजे गुजरात से होगा और तीसरा मैच 9:00 बजे महाराष्ट्र से होगा सेमी फाइनल एवं फाइनल 14 तारीख रविवार को खेले जाएंगे।कप्तान अमित कोठारी ने बताया कि की सभी खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट पहली बार जीतने के लिएप्रतिबद्ध है और सभी खिलाड़ी में आश्वासन हे की रतलाम मध्य प्रदेश की टीम नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट रिप्रेजेंट करते हुए टूर्नामेंट जीतेगी।