
रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा आगामी 17 दिसंबर, बुधवार को सेवा दिवस के रूप में एक विशाल रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समाजसेवी और अनेक सामाजिक संस्थाओं में अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ स्व. श्री महेंद्र जी गादिया की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर के साथ ही, अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजजनों को सम्मानित करने हेतु एक सेवा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
यह रक्तदान शिविर 17 दिसंबर बुधवार को प्रातः 9:00 बजे मानव सेवा समिति कॉलेज रोड पर आयोजित किया जा रहा है
जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम युथ अध्यक्ष राहुल छाजेड़ सचिव अभय लोढ़ा पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर ,अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा ,वैभव राका, संयोजक सौरभ बोथरा कमलेश कोठारी समस्त कार्यकारिणी एवं समस्त ग्रुप सदस्यों ने सभी शहरवासियों, समाजजनों और संस्थाओं से इस पुनीत कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा में सहयोग करने की भावपूर्ण अपील की है।