
रतलाम। ग्राम पंचायत पलसोड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण बोराणा के सुपुत्र प्रमोद बोराणा के निधन उपरांत उनके परिजनों ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। समाजसेवी मनोज बोराणा,गोपाल राठौड़ पतरा वाला, आनिल राठौड की प्रेरणा से दिवंगत के पुत्र – विथार्ज बोराणा,पुत्री – स्वस्ति बोराणा, ट्रस्टी बोराणा तथा परिवारजनों ने नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान की।रेडक्रॉस सोसायटी के संचालक एवं नेत्रम संस्था के संस्थापक हेमंत मूणत ने बताया कि
परिजनों की सहमति मिलते ही गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल को सूचित किया गया। उनकी टीम – भावेश तलाच एवम संजय कुमावत ने तत्परता से पहुँचकर नेत्र संरक्षण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की।
नेत्रदान प्रक्रिया के साक्षी बने परिवारजन, रिश्तेदार, मित्र एवं समाजजन ने प्रत्यक्ष रूप से कार्निया संरक्षण की प्रक्रिया देखी, भ्रांतियों को दूर किया और भविष्य में स्वयं भी नेत्रदान करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नेत्रम संस्था के सदस्य हेमंत मूणत, गोपाल राठौड़ पतरा वाला ,राजेन्द्र राठौड़,अर्जुन राठौड,बालकृष्ण राठौड,नमन राठौड,विजय राठौड,प्रकाश राठौड,अनिल राठौड, ओमप्रकाश राठौड,सुरेश राठौड,सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
नेत्रम संस्था ने बोराणा परिवार के इस निर्णय को “अंधकार में उजास की लौ” बताते हुए कहा कि नेत्रदान एक ऐसा महादान है जो मृत्यु के बाद भी दो जीवनों में प्रकाश भर देता है। नेत्रदान हेतु इच्छुक नागरिक किसी भी समय नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत 9993231313,नवनीत मेहता 9425329269,,ओमप्रकाश अग्रवाल 9424068778, शीतल भंसाली 9826314145, शलभ अग्रवाल 9179509999, भगवान ढलवानी 9425195312, सुशील मीनु माथुर 9827094057, गिरधारी लाल वर्धानी 8770142324,यशवंत पावेचा 8989466667, गोविन्द काकानी 9329310044, प्रशान्त व्यास 9893015366,गोपाल राठौड पतरा वाला 9993978611, श्रीमती राखी व्यास 9424847199 से संपर्क कर सकते हैं। संस्था की टीम तुरंत मार्गदर्शन एवं आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराती है।