उमंग स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस में रतलाम पुनः सर्वोच्च स्थान पर

रतलाम । रतलाम जिला सत्र 2025-26 में 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक सतत् 14 सप्ताह की लो.शि.स. भोपाल द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत क्रियान्वयन एवं रिपोर्टिंग में संपूर्ण मध्यप्रदेश के 52 जिलों में सर्वोच्च स्थान पर बना हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान, यू.एन.एफ.पी.ए (यूनाईटेड नेशन्स फण्ड फॉर पाप्यूलेशन एक्टिविटिज़) एवं बी.जी.एम.एस. (भारतीय ग्रामीण महिला संघ) इंदौर के संयुक्त तत्वाधान, निर्देशन एवं मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से एवं स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से म.प्र. के शासकीय विद्यालयों में उमंग कार्यक्रम सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय में संचालित किया जा रहा है एवं कक्षावार सभी सेक्सनों में प्रति मंगलवार सत्र लेकर रिपोर्टिंग की जाती है।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री योगेश पाल ने बताया कि जीवन कौशल शिक्षा अक्टूबर 2017 से जिले के जिला विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ हुई थी।
उमंग का क्रियान्वयन जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम श्रीमती अनीता सागर के निर्देशन में जिले में डी.वी.सी. एवं जिला नोडल अधिकारी – उमंग एवं उज्ज्वल श्री योगेश पाल राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं जिला सहायक नोडल अधिकारी श्री राजेश माहेश्वरी, श्रीमती सुनीता नारले, श्रीमती सुरभि व्यास, श्रीमती प्रिया जोशी, श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव, श्रीमती गुरप्रीत कौर, श्रीमती शिल्पी कुलश्रेष्ठ, सुश्री अंजली पण्डया कर रहें है।
जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, सहायक संचालक शिखा श्री राहुल मंडलोई, ए डी पी सी श्री अशोक लोढ़ा, ए पी सी श्री मुकेश ठन्ना एवं रोहित शर्मा, अंजलि पंड्या, जय जैन, पुरुषोत्तम रायकवार आदि ने उमंग टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।