हमें जीवन में मानवता की सेवा का सिद्धांत अपनाना चाहिए – सरदार गुरनाम सिंह

वीर बाल दिवस पर श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

रतलाम । औरों के लिए जो गुरु शहीद हो गए, फिर हर मजहब के लोग ही मुरीद हो गए, जो धर्म की हिफाजत में शीश दे गए , वो नफरतों को अमन का असीस दे गए, नोवा महल्ला पढ़के अपने गुरु को सिमरिये, नो निध के लिए तेग बहादुर को सिमरिये, सब मिलकर दे रहे हैं जो आदर तो देखिए, मिसाल है जो हिंद की चादर तो देखिए। यह बात वीर बाल दिवस के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने कही। इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि हमें सेवा और सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए हमें जीवन में मानवता की सेवा का सिद्धांत अपनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में शामिल अर्शलीन कौर, प्रीत कौर अजमानी, आसनाद शेख, नमीरा कुरैशी, नियति सिंह चौहान, सारा राठौर ,तनीषा अरोड़ा, यशस्वी राठौर, गुरप्रीत सिंह, अभिजीत सिंह सहित विभिन्न विद्यार्थियों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया इस दौरान समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला सचिव अजीत छाबड़ा कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा समिति सदस्य गगनदीप सिंह डंग , गुरमीत गुरुदत्ता ,गुरविंदरजीत सिंह खालसा, गुरमीत सिंह गांधी आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन शरण कौर ने किया इस अवसर पर विद्यार्थियों को दूध का प्रसाद वितरित किया गया।