सामाजिक सद्भाव को लेकर निकलेगी कलश यात्रा, जनता करेगी पुष्प वर्षा

25 से 31 दिसंबर तक बीमा हॉस्पिटल परिसर में होगी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

उज्जैन। समाज में बढ़ती जाति गत दूरियों को मिटाने के लिए स्वर्णिम भारत मंच द्वारा एक अनूठा प्रयास किया गया है । 25 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा के साथ साथ सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर किया जा रहा है । जिसमें धर्म के साथ साथ विघटित समाज को जोड़ कर एक दूसरे के मन में पनप रही जाति गत ईर्ष्या को समाप्त करने के लिए आपसी प्रेम सौहार्द पूर्ण वातावरण तैयार करने हेतु सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन होगा । साथ ही श्रीमद भागवत कथा में सनातन की गंगा बहेगी । आज साढ़े 10 बजे बियाबानी चौराहा से कलश यात्रा प्रारंभ होकर कथा स्थल बीमा पर पहुंचेगी ।
कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील अनुपमा श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि स्वर्णिम भारत मंच ने द्वारा अनूठा प्रयास करते हुए जात पात की नफरतों को कम करने के लिए पहली बार राष्ट्र ध्वज तले श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन भगवान श्री चिंतामन गणेश की मुख्य यजमानी में दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा । कथा का श्रवण मालवा माटी युवा संत पंडित अर्जुन गौतम के मुखारविंद से जनता करेगी ।
श्रीमद भागवत के दिन प्रथम दिन प्रातः साढ़े 10 बजे कलश यात्रा निकलेगी । कलश यात्रा मे नारी शक्ति जात पात की खाई को मिटाने और देश की एकता का संदेश देते हुए कलश में गंगा उठाएगी ताकि जात पात पर कभी देश के अंदर कोई दंगा फसाद न हो । कार्यक्रम संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि विभिन्न जाति संगठन के लोगों को जोड़ने के उद्वेश्य से महिलाओं को कलश यात्रा में बड़ी संख्या में जोड़ा गया है । जिसमें आदिवासी , दलित , पिछड़ा सहित सभी वर्ण की महिलाओं और कन्याओं को अधिक से अधिक जुड़ने की अपील शशि राज भटनागर, कांता बांठिया, गीता रामी, उर्मिला श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, चेतना श्रीवास्तव, रेखा भार्गव, ललिता तिवारी , रजनी कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर मयूरी जैन , नेहा श्रीवास्तव, शीतल ठाकुर, रक्षा अष्ठाना, शशि श्रीवास्तव, अनामिका श्रीवास्तव , श्वेता श्रीवास्तव, कविता पाल, पिंकी श्रीवास्तव, निशा पंवार , पूनम व्यास , वर्षा श्रीवास्तव, ममता राठौर, शिखा माथुर, नंदनी जोशी, दीपिका श्रीवास्तव, पिंकी निगम, स्वर्णिम श्रीवास्तव, रचना खंडेलवाल, शिखा माथुर आदि ने की है