रतलाम। मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन भोपाल द्वारा 60 वी राज्य स्तरीय अंतर जिला क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप आगामी 28 दिसंबर रविवार को रतलाम में आयोजित की जा रही है उक्त स्पर्धा एथलेटिक्स कॉरपोरेशन एसोसिशन रतलाम द्वारा संपन्न करवाई जाएगी एसोसिएशन अध्यक्ष भगत सिंह भदोरिया सचिव नितिन कलंकी व महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि पांच वर्गों की 8 कैटेगरी में आयोजित उक्त स्पर्धा 28 दिसंबर रविवार की सुबह 7 बजे रेलवे कालोनी स्थित फूटबाल खेल मैदान से प्रारंभ होगी। स्पर्धा में भाग लेने वालों की ऑन लाइन एंट्री AFI पोर्टल के माध्यम से जिला संघ के आईडी व पासवर्ड से ही स्वीकार किया जावेगा, स्पॉट पर कोई भी एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी ,प्रतियोगिता एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मैनुअल एवं आईएएफ के नियमों के अनुसार संपन्न होगी । स्पर्धा के वर्ग एक 10 किलोमीटर पुरुष महिला), 8 किलोमीटर( पुरुष) अंडर 20 वर्ष,6 किलोमीटर (पुरुष महिला) अंडर 18 वर्ष, 2 किलोमीटर (पुरुष महिला) अंडर 16 वर्ष वर्गों में संपन्न होगी । प्रतिभागियों को जिले का ध्वज अनिवार्य रूप से लेकर आना होगा।