3092 किलो डोडाचूरा, 07 किलो 282 ग्राम अफीम, 02 किलो 217 ग्राम एमडी, 90 ग्राम ब्राउन शुगर (कुल कीमती 7 करोड़ 61 लाख 78 हजार रुपए) जप्त
रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
अभियान के तहत इस वर्ष दिनांक 01 जनवरी 2025 से अभी तक जिले भर के सभी थानों पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कुल 104 प्रकरण दर्ज कर 194 आरोपियों के विरुद्ध कारवाई की गई।
अभियान के तहत 3092 किलो डोडाचूरा कीमती 4 करोड़ 63 लाख 80 हजार रुपए, 90.57 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 18 लाख 11 हजार 400 रुपए, 2 किलो 217 ग्राम एम डी कीमती 2,21,70,000 रुपए, 43 किलो 512 ग्राम गांजा कीमती 21,75,600 रुपए, अफीम 07 किलो 282 ग्राम कीमती 36,41,000 रुपए सहित कुल मशरूका कीमती 07 करोड़ 61 लाख 78 हजार रुपए का जप्त किया गया। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस का अभियान लगातार जारी है।