स्व. जयदीप सिंह चौहान की स्मृति में 36 यूनिट रक्तदान

रतलाम। ग्राम जलोद पोस्ट नौगांवा जागीर जिला रतलाम पर स्वर्गीय जयदीप सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि सरपंच दिलीप नागदिया, समाजसेवी मोहन मुरलीवाला, समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा स्वर्गीय जयदीप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मानव सेवा समिति रतलाम के द्वारा रक्तदान लेना सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ और 2:00 बजे तक 3 घंटे में 36 यूनिट रक्तदान हो गया| जिसमें अधिकतर रक्तदाता पहली बार रक्तदान करने वाले ने अपना रक्त देकर श्रद्धांजलि अर्पित की| मानव सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन मुरलीवाला ने उपस्थित रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया व अपने प्रिय मित्र की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाने की प्रशंसा की।
समाजसेवी गोविंद काकानी ने श्रद्धांजलि देते हुए हुए मित्रों द्वारा रक्तदान करके पुष्पांजलि अर्पित करने के इस पुनीत कार्य को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया| इस अवसर पर सरपंच दिलीप नागदिया ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर प्रारंभ किया तत्पश्चात परिवार के भेरू सिंह, गजराज सिंह, विक्रम सिंह ,लाखन सिंह, रणजीत सिंह सहित अनेक मित्रजनों ने रक्तदान किया| इस अवसर पर वरिष्ठजन भूवान नागदिया, कैलाश प्रजापत, कन्हैयालाल नागदिया, मित्र श्यामलाल महार, पंकज जाटव, फकीर मालवीय, सुनील भाई आदि की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह मानव सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य हेमंत मेहता, रविंद्र बक्शी द्वारा प्रदान किए गए। स्वर्गीय जयदीप चौहान के परिवारजनों ने सभी मित्रगण, शिविर में पधारे अतिथि, रक्तदाताओं, रक्त केंद्र के डॉक्टर एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के पश्चात जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और स्वर्गीय जयदीप के साथ हुई करंट लगने से मृत्यु घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करी एवं प्रशासन के द्वारा शीघ्र सहायता के लिए अधिकारियों से चर्चा की|