
राजगढ़/मोहनखेड़ा। श्री गुरु राजेन्द्र मानव सेवा मंदिर चिकित्सालय ट्रस्ट एवं नेत्र अनुसंधान केंद्र, राजगढ़–मोहनखेडा के ट्रस्ट संचालन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नई ट्रस्टीयो की नियुक्ति किया गया है। इसके लिए संस्था अध्यक्ष मुनि पीयूषचंद विजय जी के अनुरोध पर जिला धार के सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग द्वारा विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए नियुक्ति आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार ट्रस्ट में जिन ट्रस्टियों की नियुक्ति की गई है, वे इस प्रकार हैं—
राजेश पिता श्री बाबुलाल वरमेचा वार्ड नम्बर 09, शुक्रवारिया जावरा, जिला रतलाम (म.प्र.)
प्रदीप पिता श्री शांतिलाल जैन हाउस नम्बर 208, सदर बाजार टांडा, जिला धार(म.प्र.)
विशाल पिता श्री ज्ञानचंद्र नाहर 109, बसेर कॉलोनी मंदसौर, जिला मंदसौर
शुभम पिता श्री अम्बालाल चंडालिया धोबी चौक प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्त ट्रस्टी संस्था की समस्त गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह नियुक्ति सहकारिता विभाग, जिला धार के अधिकृत अधिकारी द्वारा विधिवत अनुमोदित की गई है।
संस्था से जुड़े लोगों ने नई ट्रस्टी की नियुक्ति का स्वागत योग्य कदम बताते हुए विश्वास जताया कि इससे चिकित्सा एवं सामाजिक सेवाओं का दायरा और मजबूत होगा