एक दिवसीय मलेरिया प्रशिक्षण सम्पन्न

रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरें जिला रतलाम के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार मौर्य, के निर्देशन में मलेरिया विभाग द्वारा आज 24 दिसंबर को जिले के समस्त विकास खंडों की आशा कार्यकर्ताओं को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण हेतु मलेरिया बीमारी की रोकथाम, जांच उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार मौर्य, आशा कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर मलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी से अवगत कराया तथा सक्रिय रहकर अपने गाँव में आये बुखार रोगियों की निगरानी कर आर.डी.टी. से जांच कर एवं पॉजिटिव आने पर मलेरिया डोज कार्ड अनुसार प्राथमिक उपचार देना सुनिश्चित करें बताया गया तथा गंभीर मलेरिया रोगी पाये जाने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर रेफर करना सुनिश्चित करे।
जिला व्ही.बी.डी.सी.पी. सलाहकार श्री प्रमोद कुमार प्रजापति द्वारा पी.पी.टी. प्रजेन्टेशन के माध्यम से मलेरिया के लक्षण, मलेरिया की रोकथाम, मलेरिया की जॉच व उपचार ग्राम आरोग्य केन्द्र पर आशा कार्यकर्ताओं लक्ष्य अनुसार कार्य करना बताया गया। जिला मीडिया अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि मलेरिया से बचाव के लिये अनुपयोगी बर्तनों तथा कूलर आदि में जमा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें, जिससे मच्छरों का लार्वा घरों के अन्दर नहीं पनपेगा। घरों के आस-पास जमा पानी हो तो उसकी निकासी की व्यवस्था करें, क्योंकि इसी जमा पानी में मच्छर पनपते है। जो मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जैसी बीमारी भी फैलाते है। सहायक मलेरिया अधिकारी श्री एल. एस. मोरें द्वारा फिवर सर्वे, लार्वा सर्वे एवं कन्टेनर सर्वे हेतु जानकारी प्रदान की गई। श्री प्रवीण गामड़ एम.टी.एस. बिलपांक द्वारा आर.डी.टी. कीट से आशा कार्यकर्ताओं को हैंड्स ऑन के माध्यम से जांच करना बताया गया। उक्त प्रशिक्षण में विभाग के श्री अशोक पोरवाल विकासखण्ड पिपलोदा, श्री अशोक पंवार, श्री संदीप कुमार विजयवर्गीय, श्री ओमप्रकाश बावल्चा एवं समस्त मलेरिया विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।