


रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीज़न के तत्वाधान में रतलाम जोन के द्वारा रतलाम वॉइस ऑफ जे एस जी का आयोजन जैन धर्मशाला टी आई टी रोड, रतलाम में हुआ। मध्य प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कोठारी ने बताया कि इस आयोजन में जे एस जी रतलाम ग्रेटर, सेंट्रल, यूथ, मैत्री, संगिनी ग्रेटर के द्वारा भाग लिया गया। जिसमें पच्चीस से कम आयु वर्ग में कुमारी ईस्वी लूणावत प्रथम रही एवं अनाया छाजेड़ द्वितीय रही एवं पच्चीस वर्ष से अधिक आयु में जे एस जी ग्रेटर के नीलेश गोधा प्रथम और ग्रेटर के ही धर्मेश कोठारी द्वितीय एवं सेंट्रल से preety लोढ़ा 3 rd रहीं।
अच्छे आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक निर्मल मेहता ने सबका आभार माना। अरुणा सोनी कार्यक्रम में जज रही और कार्यक्रम का संचालन अमित कोठारी ने किया, आभार ललित कांठेड़ ने माना एवं इस दौरान श्री दीपेंद्र कोठारी, प्रफुल्ल लोढ़ा, राजेंद्र लूणावत, संदीप चोरड़िया, दीपक डोसी, राहुल छाजेड़, अभय लोढ़ा, राहुल रांका, अभय सकलेचा, सारिका मेहता आदि उपस्थित रहे।